
छतरपुर। नगर परिषद खजुराहो में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के तहत स्वतंत्रता सेनानी के स्मारकों, पार्कों और पर्यटन स्थलों की निरंतर साफ-सफाई की जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी एवं सीएमओ बसंत चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में हर 15 दिन में उक्त स्थानों की साफ-सफाई की जाती है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर के गांधी चौराहा, छत्रसाल चौराहा, विवेकानंद तिराहा और अम्बेडकर चौराहा की साफ-सफाई की गई। स्वच्छता की इस मुहिम में खजुराहो के लोग भी सहयोग कर रहे हैं। गुरुवार को चलाए गए उक्त अभियान में सुरेन्द्र खरे, मान सिंह, अरविंद यादव, दीपक, महेंद्र, प्रेम, करण, गोलू, आशाराम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।








