
लवकुशनगर। थाना अंतर्गत चितहरी गाव में रात्रि में एक युवक पर गाव के व्यक्ति ने गोली चला दी थी जिसके बाद युवक को लवकुशनगर अस्पताल लाया गया। विवाद की सूचना प्राप्त हुई होने पर पुलिस आकस्मिक पुलिस सेवा डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची। घायल पीडि़त व्यक्ति को चिकित्सीय सुविधा के साथ अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया को पीडि़त कृष्ण कुमार राजपूत की पाइपलाइन को लेकर विवाद हो गया था। घायल ने बताया कि संजू श्रीवास ने कट्टे से फायर किया था। गोली चलाकर घायल करने संबंधी रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास एवं आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित स्थान आरोपी की तलाश करपुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के अंदर उक्त घटना के आरोपी संजू श्रीवास पिता दशरथ श्रीवास निवासी ग्राम चितहरी थाना लवकुश नगर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया, अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा जप्त किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।उक्त कार्रवाई में एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक परसराम डाबर, सउनि.जेपी बागरी, सउनि. सोहन सैयाम, आर. सूरज शर्मा, आर. विमल, आर. शैलेन्द्र गर्ग, आर. रमाकांत, आर. उमेश, आर. मानवेन्द्र, आर. पंकज, आर. इंद्रेश एवं डायल 100 टीम, साईवर से आर.धर्मराज की अहम भूमिका रही।







