Home छतरपुर एसडीएम ने किया स्कूलों का निरीक्षण

एसडीएम ने किया स्कूलों का निरीक्षण

10
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। नवागत एसडीएम आयुष जैन ने बीईओ एसएल प्रजापति के साथ शुक्रवार को कलेक्टर पार्थ जयसवाल के निर्देशानुसार बड़ामलहरा नगर में संचालित प्रायवेट स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की मान्यता दस्तावेज, छात्रों के अभिभावकों से वसूली जाने वाली फीस, किताबो, गणवेश की क़ीमत, क्लास रूम में छात्रों की बैठने की क्षमता, पेयजल, खेल मैदान, लायब्रेरी, वाहन कंडीशन व शिक्षा के स्तर तथा शिक्षकों की डिग्री की गहनता से जांच की। इस दौरान उन्होंने शासकीय शिक्षकों द्वारा दी जा रही कोचिंग पर नकेल कसने की बात भी कही। पहले दिन के निरीक्षण में उन्होंने नगर के सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, महावीर बाल संस्कार केंद्र, सेम इंडिया तथा ग्लोबल पाठशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रभारी तहसीलदार विशंभर सिंह के अलावा राजस्व व शिक्षा विभाग का अमला मौजूद रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here