Home छतरपुर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, त्योहारों को लेकर दिए गए निर्देश

शांति समिति की बैठक सम्पन्न, त्योहारों को लेकर दिए गए निर्देश

12
0
Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में मुख्यालय स्थित थाना परिसर में किया गया।इस बैठक में नगर निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को, तहसीलदार भरत पाण्डेय, सीएमओ नेहा शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी लव प्रताप सिंह, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सत्यम असाटी, जनपद सीईओ भागीरथ तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष किरण सोनी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।बैठक में मुख्य रूप से होली और रमज़ान जैसे आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए, जिनमें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सामुदायिक सहयोग को प्रोत्साहित करने और संभावित विवादों को रोकने के उपाय शामिल थे।तहसीलदार भरत पांडे ने नागरिकों से अपील की कि वे सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।नगर निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहेगा और शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें। नगर परिषद अध्यक्ष किरण सोनी ने भी नगरवासियों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे को बनाए रखते हुए त्योहारों की खुशियां साझा करें।बैठक में मौजूद अधिकारियों और नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की प्रतिबद्धता जताई। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here