
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल से करीब 12 दिन पहले लापता हुए युवक का अभी तक कोई सुराग न मिलने के कारण उसके परिजन परेशान हैं। लापता युवक का नाम राजवीर सिंह पुत्र धनपाल सिंह उम्र 36 वर्ष है और वह उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पिपराजत्ती का रहने वाला है। राजवीर की बहन मनोजबाई ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर राजवीर के साथ 25 फरवरी को बागेश्वर धाम आई थी। 26 फरवरी को जब वह भंडारे में प्रसाद लेने गई तभी राजवीर लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब राजवीर नहीं मिला तो उसने बमीठा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मनोजबाई ने बताया कि अभी तक उसके भाई का पता नहीं चल सका है। मनोजबाई ने पुलिस अधिकारियों से राजवीर की तलाश कराने की गुहार लगाई है।









