Home छतरपुर किसान 31 मार्च तक करा सकेंगे समर्थन मूल्य पर गेंहू विक्रय के...

किसान 31 मार्च तक करा सकेंगे समर्थन मूल्य पर गेंहू विक्रय के लिए पंजीयन

Jeevan Ayurveda

कलेक्टर की अध्यक्षता में उपार्जन समिति की बैठक सम्पन्न

छतरपुर। रबी उपार्जन वर्ष 2025-26 में 2425 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन का कार्य के लिए 20 जनवरी से 31 मार्च 2025 नियत की गई है। उपार्जन के संबंध में सोमवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व वर्ष की भांति जिले में 100 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए है। बैठक में जिला प्रबंधक म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पो. छतरपुर को प्रत्येक पंजीयन केन्द्र पर बेनर एवं पंजीयन फार्म तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।पंजीयन कराने के लिए किसान भाई निर्धारित फार्म, बैंक पासबुक की छायाप्रति, ऋणपुस्तिका की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, आधार से लिंक मोबाईल नम्बर सहित पंजीयन केन्द्र पर उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते है। पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, जनपद कार्यालयों के सुविधा केन्द्र, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र एवं सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र एवं एम.पी. किसान एप निर्धारित है। इसके अलावा एम.पी.ऑनलाईन कियोस्क, सीएससी सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर 50 रूपए सशुल्क के साथ पंजीयन कराया जा सकता है। किसान भाईयों से अपील की गई है कि समर्थन मूल्य पर गेंहू विक्रय करने के लिए अपना पंजीयन 31 मार्च के पूर्व करा लें। ताकि समर्थन मूल्य योजना का लाभ मिल सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here