Home छतरपुर भ्रष्टाचार की चपेट में लैब भवन निर्माण, मूकदर्शक बने जिम्मेदार

भ्रष्टाचार की चपेट में लैब भवन निर्माण, मूकदर्शक बने जिम्मेदार

Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भले ही स्वास्थ विभाग की सेवाओं को चुस्त – दुरुस्त करने एवं विभाग की पूर्ती हेतु लाख प्रयास किए जा रहे हो पर जिम्मेदार इनके प्रयासों को पलीता लगाने से नही चूक रहे।क्या है मामला -सागर संभाग के कई सामूदायिक स्वास्थ केंद्रों में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना अंतर्गत संभाग की कई संस्थाओं के परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना के कार्य हेतु भारत सरकार द्वारा स्वीकृत प्रति इकाई की राशि अनुसार बकस्वाहा सामूदायिक स्वास्थ केंद्र को 50 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी, भारत सरकार द्वारा संभाग में जारी करोड़ो की राशि से होने वाले निर्माण कार्य का जिम्मा रोहित भंडारी की तिरुमला कंस्ट्रक्शन कम्पनी टीकमगढ़ को मिला है संभाग के कई सामूदायिक स्वास्थ केंद्रों में करोड़ो की राशि से निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार रोहित भंडारी ने बकस्वाहा सामूदायिक स्वास्थ केंद्र के लैब भवन का निर्माण कार्य का भार पेटी ठेकेदार रवि विश्वकर्मा को सौपा है पर दुर्भाग्य सामूदायिक स्वास्थ केंद्र का जहाँ पेटी ठेकेदार ने अपनी निजी व्यस्थाओं के चलते उक्त निर्माण कार्य की कमान सह – पेटीदार के हाथों में थमा दी और स्वयं पेटी ठेकेदार निरीक्षक के रुप मे निर्माण कार्य का कभी कवार जायजा लेने निर्माण स्थल पहुँचते है और निरीक्षण कर स्थानीय अधिकारियों को ठेंगा दिखाते हुए निर्माण कार्य को अपनी दुर्दशा पर छोड़ निकल जाते हैं।निर्माण कार्य मे लगे भ्रष्टाचार के आरोप -कई सामूदायिक स्वास्थ केंद्रों में करोड़ों की राशि से जारी लैब भवनों के निर्माण कार्यों में शामिल छतरपुर जिले से 100द्मद्व दूर स्थित 40 ग्राम पंचायतों के अत्यंत पिछड़े विकासखंड बकस्वाहा के इकलौते सामूदायिक स्वास्थ केंद्र में 50 लाख की लागत से बन रहे लैब भवन का निर्माण कार्य बीते 6 माह से जारी है जो ठेकेदार रोहित भंडारी से पेटी – ठेकेदार रवि विश्वकर्मा व पेटी ठेकेदार से सह पेटीदार पर आश्रित अपनी दुर्दसा पर रो – रहा है कछुआ गति से चल रहे निर्माण को देख ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही व निर्माण कार्य मे भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर महोदय शिकायत करने की बात कही है।निर्माण कार्य की जानकारी से वंचित अधिकारी/कर्मचारी -सामूदायिक स्वास्थ केंद्र में बीते 6 माह से चल रहे लैब भवन के निर्माण कार्य मे ग्रामीणों द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार सहित अन्य गंभीर आरोपों उपरांत हुए पत्राचार में बीएमओ सत्यम असाटी ने ठेकेदार द्वारा जानकारी न देने की बात कही तो वहीं तहसीलदार भरत पाण्डेय ने निर्माण कार्य की आधी अधूरी जानकारी होने की बात कही है, हालांकि बाद में बीएमओ सहित तहसीलदार ने संबंधितों को पत्र जारी किए है।क्रेक लेंटर से टपक रहा पानी -निर्माण कार्य मे ठेकेदार द्वारा की जा रही लापरवाहियों व अनियमिताओं में घटिया सामग्री के उपयोग से चल निर्माण कार्य का क्रेक लेंटर जो वायरल वीडियो में पानी का रिसाव करते स्पष्ट देखा गया है, जिसके बाद भी मूकदर्शक बने स्थानीय अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही न होने से बुलंद हौसलों के साथ पेटी ठेकेदार रवि विश्वकर्मा द्वारा निर्माण कार्य को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जा रहा है इतना ही नही पेटी ठेकेदार द्वारा दूरभाष पर ई – साहब द्वारा निरीक्षण करने की बात कर निर्माण कार्य को हरी झंडी मिलने की बात कही गई जो आला – अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करती है।भरत पांडे तहसीलदारनिर्माण गुणवत्ता पूर्ण नहीं हो रहा ऐसी जानकारी मिली थी ठेकदार को नोटिस दिया जाएगा जवाब संतुति पूर्ण न होने पर कार्य बंद कराया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here