
सटई थाना प्रभारी निरीक्षक आरएन पटैरिया ने बताया कि वर्ष 2021 में थाना क्षेत्र के ग्राम पुनगुवां से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली के मामले की विवेचना के दौरान दो चोर धनेश पुत्र अद्दू यादव निवासी रहेलिया बम्होरी थाना कोतवाली जिला महोबा उत्तरप्रदेश एवं लिक्खू उर्फ लेखराम पुत्र राजबहादुर कुशवाहा निवासी श्रीनगर भैरोंगंज थाना श्रीनगर जिला महोबा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी धनेश यादव के विरुद्ध उत्तरप्रदेश के महोबा जिले में लूट एवं हत्या के अपराध पहले से दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की ट्राली एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी सीताराम यादव पिता राममिलन यादव निवासी ग्राम कुंअरपुरा थाना सटई को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।








