Home छतरपुर विक्रमपुर समिति ने किसानों को बांटे केसीसी कार्ड

विक्रमपुर समिति ने किसानों को बांटे केसीसी कार्ड

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के सहयोग से जिला सहकारी बैंक छतरपुर के प्रशासक करुणेंद्र प्रताप सिंह व मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरएस भदौरिया के नेतृत्व में राजनगर ब्रांच अंतर्गत सेवा सहकारी समिति विक्रमपुर में आपका बैंक आपके गांव कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 24 किसानों को केसीसी कार्ड एवं एटीएम वितरित किए गए। किसानों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने की भी अपील की गयी। शिविर में जिला सहकारी बैंक मुख्यालय से हेमंत शर्मा, राजनगर शाखा से सुनील रावत, शाखा प्रबंधक असफाक खान, गोलू पटैरिया, लोकपाल सिंह बुन्देला सरपंच विक्रमपुर, वीरेंद्र सिंह बुन्देला सरपंच पहाड़ी मेमारु, रजजू महाराज, बंदी कुशवाहा, अजय पांडे, हरप्रसाद कुशवाहा, राजकुमार पाठक, कमलेश सिंह बुन्देला, हीरालाल, अरविंद पटेल, रघुवीर सिंह, मलखान सिंह तिलौहा, रामकृपाल यादव, रामेश्वर पटेल कोटा, राजू पटेल डबरी, कृपाल यादव तिलौहा सहित किसानबंधु मौजूद रहे। अंत में उपथितजनों एवं किसानों का समिति प्रबंधक रामकुमार अवस्थी ने आभार व्यक्त किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here