Home छतरपुर लवकुशनगर को मिली विकास कार्यों की सौगात

लवकुशनगर को मिली विकास कार्यों की सौगात

56
0
Jeevan Ayurveda

विधायक ने किया भूमिपूजन, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

राजनगर। क्षेत्र को विकसित बनाने के लिए विधायक अरविंद पटैरिया द्वारा किए जा रहे प्रयासों के से लवकुशनगर को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल नगर परिषद लवकुशनगर में विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिनका गुरुवार को विधायक अरविंद पटैरिया द्वारा भूमिपूजन किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लवकुशनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया।दोपहर में लवकुशनगर नगर परिषद के विकास कार्यों का भूमिपूजन करने पहुंचे विधायक अरविंद पटैरिया ने कार्यों का शिलान्यास करने के बाद संबंधित ठेकेदारों को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से विकास कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य को समय-सीमा में पूरा करने की बात कहते हुए जिम्मेदारों से कहा कि निर्माण के दौरान यदि उन्हें किसी भी स्थान से लापरवाही अथवा भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो वे संबंधित के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करेंगे, इसलिए सभी लोग अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और लगन से संपन्न करें। शिलान्यास के उपरांत विधायक श्री पटैरिया ने लवकुशनगर के महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और मंच से अपने विचार व्यक्त किए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here