
ईशानगर की अंग्रेजी शराब दुकान के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में छुरा लिए घूम रहे एक युवक को पुलिस टीम ने पकड़ा है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना ने बताया कि बीती रात वे अपनी टीम के साथ कस्बे के चौराहे पर चैकिंग कर रहे थे, तभी शराब दुकान के पास एक युवक के छुरा लिए घूमने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ा और तलाशी ली, जिसमें उसके पास एक छुरा मिला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम परवेश पुत्र मुन्नू उर्फ देवेंद्र विश्वकर्मा निवासी ईशानगर बताया है। उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।







