
छतरपुर। हनुमान टौरिया मंदिर पर आयोजित होने वाला एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन इस माह पूर्व विधायक स्व. जेपी निगम, स्व. मिथिलेश निगम की स्मृति में उनकी पुत्री मृदुला रेणुका और स्मिता निगम के सहयोग से 26 फरवरी को किया जाएगा। शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों का इलाज कर उन्हें चश्मे एवं दवा प्रदान करेंगे। परीक्षण के उपरांत मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा जाएगा। हनुमान टोरिया सेवा समिति ने मरीजों से आग्रह किया है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर लाभ लें। मरीज को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।








