Home छतरपुर चोरी हुई बकरियों को पुलिस ने 24 घंटे में खोजा, दो चोर...

चोरी हुई बकरियों को पुलिस ने 24 घंटे में खोजा, दो चोर गिरफ्तार

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम पुखरेला के किसान की एक दर्जन बकरियां अज्ञात चोर द्वारो चोरी कर ली गई थीं। पीडि़त किसान ने थाने में चोरी की सूचना दी जिसके बाद 24 घंटे में पुलिस ने न केवल चोरी बकरियों को खोज निकाला बल्कि बकरी चोरी करने वाले दो चोरों को भी गिरफ्तार करक लिया। बताया गया है कि एक चोर थाना क्षेत्र का आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमलजीत सिंह मावई ने बताया कि दो दिन पूर्व रात्र के समय ग्राम पुखरेला निवासी ज्ञानी यादव के बाड़े से एक दर्जन बकरियां चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्वप्रथम घटनास्थल का निरीक्षण किया और इसके बाद बकरियों के पैरों के चिन्ह की दिशानुसार क्षेत्र में तलाश की। 18 अगस्त को ग्राम गंज मनकारी थाना बड़ामलहरा के पास दो युवक कुछ बकरियों को पैदल ले जाते हुए दिखाई दिए जिन पर पुलिस को संदेह हुआ। उन्हें रोककर पूछताछ की गई और शिकायतकर्ता ज्ञानी यादव को मौके पर बुलाकर बकरियां दिखाई गईं जिस पर ज्ञानी ने बकरियां उसकी होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने करीब 1 लाख कीमत की 12 बकरियों को दस्तयाब करते हुए दोनों चोरों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चोरों ने अपने नाम चिंतामणि यादव निवासी पुखरेला और परम लाल यादव निवासी ग्राम गंज मनकारी थाना बड़ामलहरा बताए। थाना प्रभारी ने बताया कि पशु चोर चिंतामणि यादव के विरुद्ध अवैध हथियार, मारपीट और चोरी जैसे 4 अपराध पहले से दर्ज हैं। दोनों चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल में दाखिल किया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here