Home छतरपुर यातायात पुलिस ने जारी किया बागेश्वर धाम का रूटचार्ट

यातायात पुलिस ने जारी किया बागेश्वर धाम का रूटचार्ट

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बागेश्वर धाम में चल रहे विशाल धार्मिक अनुष्ठान और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 3 हजार पुलिसकर्मी जहां आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर 3 सैकड़ा से अधिक यातायात पुलिसकर्मी धाम पर आने वाले वाहनों को कंट्रोल कर रहे हैं। बागेश्वर धाम पर बनने जा रहे कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन होगा, जिसके लिए पार्किंग स्थल एवं परिवर्तित मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने बताया कि आज बागेश्वर धाम आने वाली समस्त बसें पहाड़ी मैदान में बनी पार्किंग क्रमांक 4 में पार्क कराई जाएंगी। वैकल्पिक बस पार्किंग गढ़ा तिगैला के पास फोरलेन के किनारे बनी पार्किंग क्रमांक 7 और ग्राम गंज के पास पार्किंग क्रमांक 8 में रहेगी। चार पहिया वाहन काव्या गेस्ट हाउस के पास मेन पार्किंग क्रमांक 2 में पार्क कराई जाएगी, वैकल्पिक पार्किंग गंज कदोहा रोड पार्किंग क्रमांक 5, हंस होटल के पास पार्किंग क्रमांक 6 में रहेगी। ऑटो और बाईक बाईपास तिराहा पार्किंग क्रमांक 3 में पार्क कराई जाएगी। राजनगर रेलवे क्रॉसिंग से कोड़ा ग्राम आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बागेश्वर से वापस लौटने वाले 4 पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, बाइक आदि पहाड़ी मैदान डायवर्सन पॉइंट से ग्राम कदौंहा से होते हुए गंज की ओर जायेंगे और वहां से फ्लाईओवर से हाइवे पर निकलेंगे।बागेश्वर धाम में तैयार हुआ आपातकालीन अस्पताल

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here