
।राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया क्षेत्रीय विधायक होने के नाते बागेश्वर धाम के सक्रिय सदस्य हैं इसलिए वे हर कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नगर परिषद राजनगर में एक बैठक आयोजित की। बैठक में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने व्यवस्थाओं, जनसहभागिता एवं प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।







