
।बुन्देलखण्ड का महाकुंभ 19 फरवरी से शुरू हो गया था। हर रोज लाखों लोग इस महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं। लाखों लोग प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। बागेश्वर धाम में सिर्फ धर्मप्रेमियों की कतारें दिखाई दे रही हैं जहां देखो उस ओर सिर्फ लोग ही लोग दिखते हैं। सबकी आंखों में एक ही आकांक्षा है कि यहा महाकुंभ जिन उम्मीदों और अपेक्षाओं को लेकर शुरू हुआ है वह पूरा हो।







