Home छतरपुर शिविर में 161 मरीजों की आंखों की हुई जांच

शिविर में 161 मरीजों की आंखों की हुई जांच

Jeevan Ayurveda

34 की आंखों में मिला मोतियाबिंद, 19 फरवरी को जाएंगे चित्रकूट
छतरपुर। सरानी दरवाजा बाहर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में नगर अग्रवाल समाज एवं नवयुवक मंडल द्वारा बुधवार सुबह 9 से 1 बजे तक लगाए गए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 161 मरीजों की आंखों की जांच की गई इनमें 34 की आंखों में मोतियाबिंद पाए जाने पर उन्हें 19 फरवरी को निजी वाहन से चित्रकूट भेजा जाएगा।
जिला अग्रवाल समाज के मीडिया प्रभारी रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि इंद्रा देवी अग्रवाल की स्मृति में उनके पति रमेशचंद्र अग्रवाल (कपड़ा वाले) एवं पुत्र आनंद अग्रवाल, पंकज, मनोज अग्रवाल एवं समस्त परिवार के सहयोग से  महालक्ष्मी मंदिर में बुधवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुण्ड चित्रकूट के नेत्र विशेषज्ञ डॉ अरविंद मिश्रा, ओंकार, राघवेंद्र पांडे, मनीष यादव और मानवेंद्र कुमार की टीम द्वारा 161 मरीजों की आँखों की जांच की गई। जांच उपरांत मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ दवा और चश्मा भी नि:शुल्क प्रदान किए गए। जांच में 34 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। इन मरीजों को 19 फरवरी को निशुल्क वाहन से चित्रकूट ले जाकर आपरेशन किया जाएगा। उनके ठहरने व भोजन की भी निशुल्क व्यवस्था रहेगी। शिविर में भी मरीजों को खिचड़ी प्रसाद तथा भोजन की व्यवस्था की गई थी।
शिविर में सहयोगी परिवार से रमेश चंद्र अग्रवाल कपड़ा वाले, आनंद अग्रवाल, पंकज, मनोज अग्रवाल और परिवार की सभी महिलाओं ने पूरे समय उपस्थित रहकर मरीजों का सहयोग किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर दाऊ, हरि प्रकाश अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, ज्ञानू अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जय नारायण अग्रवाल, संतोष खैरी, हर्षित अग्रवाल, मुकेश मम्मा, सौरभ सन्नी, रोहित अग्रवाल, गिरीश मोदी, अजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आदि अनेक लोग व्यवस्थाओं में लगे रहे ताकि मरीजों को परेशान न होना पड़े।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here