Home छतरपुर श्री कृष्णा विश्वविद्यालय की महिला इकाई विशेष शिविर का आयोजन

श्री कृष्णा विश्वविद्यालय की महिला इकाई विशेष शिविर का आयोजन

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई दो (महिला ईकाई) का विशेष शिविर कार्यक्रम अधिकारी वर्षा यादव के निर्देशन में 31  मार्च से 6 अप्रैल तक विश्वविद्यालय परिसर में लगाया जा रहा है। विशेष शिविर के आज दूसरे दिन परिसर की सफाई करते हुए छात्राओं ने श्रमदान किया। इसके तत्पश्चात एक बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के सलाहकार डॉ.वी.एस राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार तिवारी रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. वी एस राजपूत ने अपने उद्वोद्धन में कहा कि व्यक्ति को उसके समाज के प्रति दायित्व से अवगत कराने का कार्य  राष्ट्रीय सेवा योजना कराता है। इसमें शामिल होने से व्यक्ति का बौद्धिक विकास के साथ-साथ चरित्र उत्थान भी होता है।  राष्ट्रीय सेवा योजना से संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है और इससे सामूहिकता का महत्व पता चलता है।
 विशिष्ट अतिथि डॉ. आशीष कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। विद्यार्थी जीवन से ही समाजपयोगी कार्यों में रत रहने से उनमें समाज सेवा व राष्ट्र सेवा के गुणो का विकास होता है। साक्षरता, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य से सम्बन्धित जगरूकता रैली निकालकर सब को जागृत करते है। और आपातकालीन के समय में लोगों की सहायता कर राष्ट्र एवं समाजसेवा में अपना अमूल्य योगदान भी देते है।
 राष्ट्रीय सेवा योजना महिला कार्यक्रम अधिकारी वर्षा यादव ने कहा कि एनएस एस विद्यार्थियों के  आत्मविश्वास में भी वृद्धि तो होती ही है बल्कि यह जमीनी स्तर पर लोगों से जुडऩे का मौका प्रदान करता है जिससे उन्हें लोगों की वास्तविक परेशानियों का पता चलता है। एनएसएस विद्यार्थी के जीवन में उमंग उत्साह का संचार करता है। एनएसएस समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास करता है इस अवसर पर इकाई दो के  राष्ट्रीय सेवा योजना के  स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम, चैयरमेन डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह गौतम, कुलपति डॉ. अनिल कुमार धगट, उपकुलपति गिरीश त्रिपाठी, कुलसचिव विजय सिंह ने विशेष शिविर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाऐं प्रेषित कीं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here