Home छतरपुर ग्राम पंचायत चौबर में हुआ लाखों का घोटाला, कलेक्टर से हुई शिकायत

ग्राम पंचायत चौबर में हुआ लाखों का घोटाला, कलेक्टर से हुई शिकायत

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देने आए राजनगर जनपद की ग्राम पंचायत चौबर के ग्राम भुस्का निवासी कमलेश पटेल, साहिब सिंह, कल्याण सिंह, जीवन सिंह, दंगल सिंह, देव सिंह आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनकी पंचायत में एक विदेशी व्यक्ति के नाम से लाखों रुपए की फर्जी निर्माण सामग्री खरीदकर भ्रष्टाचार किया गया है। कलेक्टर से शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने ओर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत का सारा काम महिला सरपंच का पुत्र अर्जुन सिंह करता है। अर्जुन सिंह ने गांव में निवासरत बांग्लादेशी या नेपाली की तरह दिखने वाले साथीराम पुत्र बहादुर सिंह के नाम पर लाखों रुपए की फर्जी निर्माण सामग्री खरीदी है। ग्रामीणों के मुताबिक साथीराम को पहले कभी गांव में नहीं देखा गया और वह स्थानीय भाषा में बात भी नहीं कर पाता है। आरोप है कि सरपंच पुत्र अर्जुन सिंह द्वारा साथीराम को बंधक की तरह रखा गया है और उससे नौकरों की तरह काम कराया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में लाखों रुपयों की शासकीय राशि का घोटाला हुआ है, जिसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here