
बिजावर। समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र छतरपुर द्वारा इन दिनों जिले के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले दिव्यांग और वृद्धजनों का पंजीयन करने के शिविर लगाए जा रहे हैं। बीते रोज किशनगढ़ में शिविर लगाकर करीब एक सैकड़ा दिव्यांगों और वृद्धजनों का पंजीयन किया गया। इसके साथ ही शिविर में दिव्यांगजनों का परीक्षण भी किया गया। शिविर में जो दिव्यांग शासन की योजना के तहत पात्र पाए गए उन्हें आवश्यक उपकरण वितरित किये जायेंगे। शिविर में गिरजा प्रसाद पांडे, अभिलाष पाठक, नंदलाल यादव, सरपंच प्रतिनिधि प्रवेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थिति रहे।







