Home छतरपुर सोशल मीडिया पर न डालें निजी जानकारी

सोशल मीडिया पर न डालें निजी जानकारी

9
0
Jeevan Ayurveda

डिजिटल अरेस्ट का झांसा देने वालों से रहें सावधान

हरपालपुर। छतरपुर पुलिस के साइबर सुरक्षा अभियान सेल्फ क्लिक के तहत मंगलवार को हरपालपुर की शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा और उपनिरीक्षक राजेंद्र बागरी के साथ साइबर पुलिस टीम ने छात्रों को साइबर सुरक्षा के तरीके बताए।
टीआई पुष्पक शर्मा ने सोसल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे अपनी जानकारी को सोशल मीडिया पर डालें। अज्ञात लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि आजकल एआई तकनीकि की मदद से आपकी निजी तस्वीरों का दुरुपयोग हो सकता है। पुलिस अधिकारीयों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के बारे में भी जागरूक किया टीआई ने बताया कि पुलिस कभी भी डिजिटल या ऑनलाइन अरेस्ट नहीं करती, ऐसी धमकी मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here