Home छतरपुर इंजीनियर्स को वर्तमान तकनीकी के अनुसार स्वयं को अपडेट रखना आवश्यक :...

इंजीनियर्स को वर्तमान तकनीकी के अनुसार स्वयं को अपडेट रखना आवश्यक : मंत्री श्री सिंह

20
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लोक निर्माण से लोक कल्याण के मूल मंत्र को अपना आदर्श बनाकर प्रदेश में विभाग की कार्यशैली में आमूलचूल परिवर्तन लाने के उद्देश्य से प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा लगातार प्रदेश के इंजीनियर्स को नवीन तकनीकी को कार्यशैली में शामिल करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में लगातार तकनीकी कार्यशालाओं का आयोजन विभाग द्वारा किया जा रहा है, विगत दिवस सम्पूर्ण प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में संभाग स्तर पर तकनीकी कार्यशाला का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।मंत्री श्री सिंह द्वारा जबलपुर से वर्चुअली विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया गया। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उ?द्देश्य नवीनतम तकनीकों, उनके उपयोग और लाभों पर ध्यान केंद्रित करना एवं विभागीय मूलमंत्र गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही लोक निर्माण से लोक कल्याण के संकल्प को सिद्धी तक ले जाने की भावना को मूर्तरूप प्रदान करना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित अभियंताओं को आधुनिक निर्माण तकनीकों से अवगत कराया गया, जिससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता, स्थायित्व और पर्यावरण अनुकूलता को बढ़ाया जा सके। सागर संभाग में प्रशिक्षण का आयोजन निजी होटल के सभागार में किया गया। इसमें संभाग के सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ एवं निवाडी जिलों के समस्त अभियंताओं ने भाग लिया। राज्य स्तर से मुख्य अभियंता (ग्वालियर) इंजी. एस.एल. सूर्यवंशी एवं मुख्य अभियंता (भोपाल) इजी. संजय मस्के प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुये।इस कार्यक्रम में उपयंत्री से लेकर अधीयण यंत्री स्तर तक के लगभग सभी अभियंताओं ने भाग लिया। जिला छतरपुर से इंजी. संजय डेहरिया अधीक्षण यंत्री, इंजी. आर.एस. शुक्ला कार्यपालन यंत्री, इंजी. शुभम मिश्र सहायक यंत्री, इंजी. आर.एस. पायक सहायक यंत्री, इंजी. अजमत अली सहायक यंत्री एवं समस्त उपयंत्री स्तर के अभियंताओं ने प्रतिभागिता की एवं नवीन तकनीकों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here