
छतरपुर। गत रोज बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में शहर के गायत्री मंदिर में गायत्री परिवार द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगाया 2 दर्जन से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। गायत्री परिवार के सदस्य नितिन समारी के अलावा सदस्य रामकृपाल राय, भोले पाटकर, सतीश विश्वकर्मा, शिवम महतों, ममता राय, विनय असाटी, हर्ष पाटकर, शास्वत राय, आराधना सोनी, हरेंद्र सिंह, आनंद कुमार, सौरभ श्रीवास्तव ने शिविर में रक्तदान किया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. श्वेता गर्ग ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान हमारे शरीर के लिए फिल्टर का कार्य करता है। 18 से 65 वर्ष की आयु तक के स्वस्थ लोग रक्तदान कर सकते हैं, उनके रक्तदान से कई लोगो की जान बच सकती है। उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार द्वारा रक्तदान शिविर के अलावा मंदिर परिसर में सुबह के समय यज्ञ तथा दोपहर में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।







