Home छतरपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

11
0
Jeevan Ayurveda

बमीठा। थाना क्षेत्र के गढ़ा तिराहे पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनएच की पेट्रोलिंग टीम और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे गढ़ा तिराहे पर बस का इंतजार कर रहा था, तभी पन्ना की ओर से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और इसके बाद वृद्ध को कुचलते हुए मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद एनएच पेट्रोलिंग टीम के भूपेंद्र दुवेदी गुड्डू और राघवेन्द्र पटेल के अलावा बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरु किए हैं। साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन का भी पता लगाने की कोशिश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here