Home छतरपुर शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने की सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने...

शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने की सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील

7
0
Jeevan Ayurveda


बकस्वाहा। आगामी ईद त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए बकस्वाहा थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुनीता बिंदुआ ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि ईद के त्यौहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। थाना प्रभारी ने कहा, त्यौहार के दौरान अफवाहों से बचें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियारों के साथ किसी व्यक्ति को देखें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस प्रशासन जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है, और क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। बैठक में स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे हरसंभव सहयोग करेंगे और त्यौहार को शांति और उल्लास के साथ मनाएंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here