Home छतरपुर लक्ष्य 10 हजार, अब तक हुए 7328 एलटीटी ऑपरेशन

लक्ष्य 10 हजार, अब तक हुए 7328 एलटीटी ऑपरेशन

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आमतौर पर महिलाओं की ही नसबंदी हो रही है। पुरूषों की इस ओर कोई रूचि नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पुरूषों को यह समझाने में नाकाम रहा कि महिलाओं की अपेक्षा पुरूषों की नसबंदी न केवल आसान है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक है। एलटीटी ऑपरेशन किए जाने का लक्ष्य 10830 रखा गया मगर अब तक 9 पुरूषों को मिलाकर 7328 लोगों ने एलटीटी ऑपरेशन कराए हैं। नसबंदी कराने के लिए पूरे जिले में कैम्प लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल में भी नसबंदी की जाती है। ग्रामीण क्षेत्र से महिलाओं को प्रेरित कर जिला अस्पताल में नसबंदी कराने के लिए आशा कार्यकर्ता उनको लेकर आती हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here