Home छतरपुर क्षय रोगियों को बांटी पोषण आहार किट

क्षय रोगियों को बांटी पोषण आहार किट

Jeevan Ayurveda

सुबह के वक्त लोगों की समस्यायें सुनने के बाद विधायक अरविंद पटैरिया दोपहर में राजनगर के शासकीय अस्पताल पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी द्वारा भारत को क्षय रोग मुक्त बुनाने के लिए चलाए जा रहे निक्षय अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विधायक ने कार्यक्रम सहभागिता कर लोगों को क्षय रोग उन्मूलन के प्रति जागरुक करते हुए राजनगर क्षेत्र के क्षय रोगियों को पोषण आहार किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को क्षय रोग मुक्त बनाना चाहते हैं और हम सभी जिम्मेदारी है कि हम प्रधानमंत्री की मंशा को पूरा करने में उनका सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में क्षय रोग का उपचार संभव है, इसलिए बीमारी होने पर डरें नहीं बल्कि अपने आसपास के अस्पतालों में परीक्षण कराकर समय से उपचार कराएं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here