Home छतरपुर ब्रह्माकुमारीज के स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति अभियान को दिया समर्थन

ब्रह्माकुमारीज के स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति अभियान को दिया समर्थन

17
0
Jeevan Ayurveda

शनिवार को ही विधायक अरविंद पटैरिया राजनगर विधानसभा क्षेत्र के लवकुशनगर में ब्रह्माकुमारीज आश्रम द्वारा आयोजित स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने अभियान का उद्देश्य जानकर अभियान को अपना समर्थन प्रदान किया।महिला समूहों को सशक्त बनाने के लिए वितरित किया गया डेढ़ करोड़ का ऋणमप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने बैंक के माध्यम से दिलाई सुविधानोट: इस समाचार के साथ फोटो क्रमांक 20 लगाएं।छतरपुर। शुक्रवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बक्स्वाहा के अंतर्गत आजीविका भवन में मध्यांचल ग्रामीण बैंक बक्स्वाहा के माध्यम से स्वसहायता समूहों को सशक्त बनाने हेतु बैंक ऋण वितरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्र के 75 महिला स्वसहायता समूहों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।आजीविका मिशन के विकासखण्ड प्रबंधक शिवदत्त मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मध्यांचल ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक उपस्थित थे तो वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्याम गौतम मौजूद रहे। इसके अलावा शाखा प्रबंधक बक्स्वाहा राजेश कुमार जैन, फील्ड ऑफिसर सार्थक पाण्डेय, कैशियर सागर तारे, प्रकाश रैकवार, राहुल गुप्ता, किरण सिंह बागरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ऋण वितरण के पूर्व श्याम गौतम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए आजीविका मिशन के उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए महिला समूहों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अगर महिला समूह पूर्ण ईमानदारी, जिम्मेदारी और मेहनत से कार्य करती है तो निश्चित तौर पर वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। इस दौरान बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बैंक द्वारा दी जा रही ऋण योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर महिलाओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। आजीविका मिशन अंतर्गत 75 स्वसहायता समूहों को डेढ़ करोड़ के ऋण का वितरण भी किया गया जिससे कि उन्हें अपने आगामी उद्देश्यों की पूर्ति में सहायता मिल सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here