
खजुराहो। राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया द्वारा लगातार अपने क्षेत्र के लोगों की कुशलक्षेम जानकार उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विधायक श्री पटैरिया ने अपने निवास पर क्षेत्र के दर्जनों लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना, साथ ही उनकी समस्यायें सुनकर त्वरित निराकरण कराया। विधायक अरविंद पटैरिया ने मौके से ही समस्यों का निपटान करने के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।







