
खजुराहो। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शासन से प्राप्त आदेशानुसार खजुराहो नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी और सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने नगर परिषद के कचरा प्रबंधन केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत निकाय के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी प्लांट एवं कम्पोस्ट प्लांट में साफ-सफाई की गई। सभी प्रसंस्करण इकाईयों के मुख्य द्वार एवं बोर्ड का रख-रखाव किया गया। प्रसंस्करण इकाइयों तक सुगम पहुंच मार्ग का रख-रखाव किया गया। इसके अलावा आसपास के लोगों से सफाई बनाए रखने का अनुरोध किया गया। अभियान के तहत कम्पोस्ट की विधि और कचरा प्रबंधन के उपायों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में नगर के तमाम जनप्रतिनिधि, स्वच्छता चैंपियन और निकाय का स्टाफ उपस्थित रहा।








