Home छतरपुर भतीजों ने चाचा पर बरसाए लाठी-डंडे

भतीजों ने चाचा पर बरसाए लाठी-डंडे

Jeevan Ayurveda


वृद्ध के हाथ-पैर हुए फ्रैक्चर, ग्वालियर रेफर

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गुरसारी गांव के एक यादव परिवार के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है और पूर्व में कई बार दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। बीती रात एक बार फिर इसी परिवार के एक वृद्ध के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई है। मारपीट में वृद्ध के हाथ-पैर फ्रैक्चर हुए हैं और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरसारी निवासी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीती रात जब वह अपने घर पर था तभी उसके चचेरे भाई जगत सिंह यादव,जय सिंह यादव, राजेश यादव और सुमित यादव घर के बाहर आकर गाली-गलौच करने लगे। चूंकि उक्त आरोपी हथियार और डंडे लेकर आए थे इसलिए वह डरकर घर से भाग गया। इसके बाद रात करीब 12 बजे उक्त सभी लोग खेत पर पहुंचे जहां उसके 55 वर्षीय पिता गजराज सिंह यादव लेटे हुए थे। खेत पर ही आरोपियों ने गजराज सिंह के साथ जमकर मारपीट की, जिस कारण से उनके हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। घटना की शिकायत गढ़ीमलहरा थाने में करने के बाद घायल गजराज सिंह को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here