Home छतरपुर अर्धशताब्दी अंतरराष्ट्रीय डांस फेस्टिवल होगा अविस्मरणीय

अर्धशताब्दी अंतरराष्ट्रीय डांस फेस्टिवल होगा अविस्मरणीय

8
0
Jeevan Ayurveda

लगभग 2 हजार कथक कलाकार बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

छतरपुर। आगामी 20 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो में होने वाला शास्त्रीय नृत्य महोत्सव अपनी अर्धशती मनाने जा रहा है।इस आयोजन को लेकर संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन ने वृहद स्तर पर तैयारियां करते हुए इसे यादगार बनाने की ठान ली है इसी तारतम्य में यहां पहले ही दिन लगभग 15 सौ से 2 हजार कथक कलाकार सामूहिक रूप में कथक की प्रस्तुति देकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे जिसे कथक कुंभ का नाम दिया गया है।जिला पंचायत सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के माध्यम से कलेक्टर संदीप जी आर और नवागत पी आर ओ हिमांशि बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी,मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद,भोपाल के माध्यम से और मध्यप्रदेश पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग की सहभागिता से खजुराहो में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस समारोह को वृहद स्तर प्रदान किया जा रहा है।खजुराहो मंदिर प्रांगण के मुक्ताकाशी मंच पर आगामी सात दिनों में देश के प्रख्यात शास्त्रीय नर्तक व उनकी टोलियां प्रदर्शन करेंगीं।दर्शकों के लिए निशुल्क इन प्रस्तुतियों का समय शाम साढ़े छह बजे से रखा गया है।इनकी प्रस्तुतियों से संवरेगा मंच20 फरवरी को कथक कुंभ के अलावा पद्मश्री रंजना गौहर एवं साथियों द्वारा ओडिसी नृत्य और सुधाना शंकर द्वारा भरतनाट्यम प्रस्तुत किया जाएगा।21 फरवरी को शेंकी सिंह द्वारा कथक,सायली काणे कलावर्धिनी डांस कंपनी द्वारा भरतनाट्यम,गायत्री पांडा ओडिसी और मनाली देव कथक प्रस्तुत करेंगी।22 फरवरी को मुक्ताकाशी मंच पर साक्षी शर्मा का कथक,कस्तूरी पटनायक का महारी और ओडिसी,विद्या प्रदीप का मोहिनीअट्टम और पद्मश्री पुरु दधीच,हर्षिता दधीच कथक की प्रस्तुति देंगे। 23 फरवरी को मौमिता घोष वत्स ओडिसी,पद्मश्री नलिनी कमलिनी और साथियों का कथक,मार्गी मधु और साथियों का कुडिअट्टम, त्रयी सुचित्रा हरमलकर और साथियों द्वारा कथक और रोशाली राजकुमारी और साथी मणिपुरी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। 24 फरवरी को पंचानन भुयान, छाऊ-ओडिसी नृत्य, अमीरा पाटनकर और साथी कथक, राजश्री होल्ला और रेखा-सतीश कुचिपुड़ी, युगल नृत्य और अनुसिन्हा तथा साथी कथक नृत्य की प्रस्तुती देंगे। 25 फरवरी की शाम प्रेरणा देश पाण्डेय के कथक नृत्य से शुरू होगी, इसके बाद पं. राजेन्द्र गंगानी का कथक नृत्य, नव्या नटराजन का भरतनाट्यम और विधि नागर और साथियों का कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। समापन दिवस यानि 26 फरवरी को पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह के निर्देशन में नाट्य कथा मीरा का प्रदर्शन होगा। इसके पश्चात राजश्री वारियर भरतनाट्यम, यासमीन सिंह और साथी कथक, कृपा फड़के और साथी भरतनाट्यम और अनुराधा ङ्क्षसह कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी।स्काई डाईविंग ओर राफ्टिंग जैसे इवेंट से पर्यटकों को लुभाने की कोशिशअंतर्राष्ट्रीय नृत्य समारोह में दर्शकों को पूरे दिन व्यस्त रखने और मनोरंजन के उद्देश्य से इस बार मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है जिनमें 20 से 25 फरवरी तक स्काई डाईविंग, कैम्पिंग, ट्रेल जॉय राईड, वाटर एडवेंचर, स्पीड बोट, बनाना राईड, शिकारा बाईड, राफ्टिंग, विलेज टूर, ई-बाईक टूर, रनेहफॉल टूर, दतला पहाड़, सेगवे टूर, खजुराहो नाईट टूर और फार्म टूर जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।मध्यप्रदेश रूपंकर कला पुरस्कार व प्रदर्शनी एवं अलंकरणशुभारम्भ अवसर पर मध्यप्रदेश रूपंकर कला पुरस्कार व प्रदर्शनी एवं अलंकरण समारोह होगा। इसमें सरकार द्वारा प्रदेश के विख्यात रूपंकर कलाकारों के नाम से स्थापित 10 राज्य स्तरीय पुरस्कार चयनित कलाकारों को प्रदान किये जाएंगे। अलंकृत कलाकारों को पुरस्कार स्वरूप सम्मान राशि प्रदान करते हुए प्रशंसा पत्र, शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान विभिन्न गतिविधियां होंगी। नृत्य की अन्य गतिविधियों के रूप में दक्षित मध्य सांस्कृतिक केन्द्र, नागपुर द्वारा लोकनृत्य की प्रस्तुतियों का आयोजन किया जायेगा

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here