Home छतरपुर चाकूओं से गोदकर युवक को उतारा मौत के घाट

चाकूओं से गोदकर युवक को उतारा मौत के घाट

12
0
Jeevan Ayurveda


आरोपी को पुलिस ने दबोचा, प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला

छतरपुर। जिले के बिजावर में मंगलवार की सुबह एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक पर चाकू से 7 बार वार किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बिजावर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10:30 बजे की है। बिजावर की साहू कॉलोनी के समीप बड़े बगीचा में नदीम पुत्र राजू खान निवासी चोपरा मोहल्ला की चाकू मारकर हत्या की गई है। हत्या का आरोप मोहल्ले के ही रहने वाले अतहर खान पर लगा है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी अगम जैन ने बताया कि बिजावर थानाक्षेत्र में सुबह दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। एक युवक की चाकू मारकर दूसरे पक्ष ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और पीड़ित पक्ष से बात कर घटन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक पड़ताल में प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here