Home छतरपुर दो दिवसीय नि:शुल्क महा हर्बल नाड़ी परीक्षण चिकित्सा शिविर का आयोजन

दो दिवसीय नि:शुल्क महा हर्बल नाड़ी परीक्षण चिकित्सा शिविर का आयोजन

Jeevan Ayurveda

300 से अधिक लोगों का हुआ परीक्षण प्रत्येक माह लगाया जाएगा शिविर

छतरपुर। महा हर्बल्स महर्षि वल्र्ड पीस सोसायटी भोपाल द्वारा दो दिवसीय नि:शुल्क नाड़ी परीक्षण शिविर महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड एवं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के 53 वें आचार्य पदारोहण के अवसर पर अजितनाथ जिनालय मेला ग्राउंड में आयोजित किया गया जिसमें 300 से भी अधिक लोगो का नारी परीक्षण द्वारा रोगों के बारे जानकारी दी गयी। दूसरे दिन शिविर के समापन पर जैन समाज अध्यक्ष अनिल कुमार जैन अन्नू, अरविंद जैन बड़कुल, जैन समाज उपाध्यक्ष रीतेश जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन, भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय संयोजक पंकज जैन एवं रामलखन शर्मा द्वारा डॉ विवेक बाथम द्वारा दी गयी निशुल्क चिकित्सीय सेवाओ के लिए सम्मानित किया गया। इस शिविर में जिला न्यायाधीश अरविंद जैन, प्रो. सुमति प्रकाश जैन, विनय जैन एलआईसी द्वारा स्वयं परीक्षण कराकर शिविर संचालित करने के लिए महर्षि विद्या मंदिर का आभार व्यक्त किया गया। शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए पंकज जैन ने बताया कि शिविर में भोपाल से आये हुए वैद्य डॉ. विवेक बाथम आयुर्वेदाचार्य नाड़ी परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा नाड़ी देखकर आयुर्वेद पद्धति द्वारा विमारियों की जानकारी व उसका निदान किया गया। इनमे विशेष रूप से जोड़ों के रोग घुटनों के दर्द, सूजन, अकडऩ, गठिया, चलने में तकलीफ, आर्थराइटिस, वात संबंधित रोग, तंत्रिका के रोग माइग्रेन, सर्वाइकल, साईटिका, लकवा, गर्दन एवं कमर दर्द, पेट के रोग पाइल्स, फिशर, गैस, कब्ज, भूख न लगना, पेट फूलना आदि श्वांस के रोग अस्थमा, एलर्जी, मूत्र रोग पथरी, गुर्दे के रोग, हार्मोन्स रोग नींद न आना, बाल झडऩा/सफेद होना आदि रोगों का सटीक एवं सुगम निदान किया गया।इस शिविर का आयोजन महर्षि विद्या मंदिर द्वारा किया गया। आयोजन के मुख्य उद्देश्य बताते हुए विद्यालय प्रचार्य ने बताया कि बहुत सी विमारियों का इलाज आयुर्वेद पद्धति से विना किसी साइड इफ़ेक्ट के संभव है अत: विद्यालय आगे इस शिविर को प्रत्येक माह आयोजन कराने का प्रयास करेगा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here