Home छतरपुर बिजावर विधानसभा में 15.70 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें

बिजावर विधानसभा में 15.70 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें

10
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर विधायक के प्रयास से मिली विधानसभा को मिली सौगात

बिजावर। बिजावर विधानसभा क्षेत्र को विकसित और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्गों के निर्माण हेतु द्वितीय अनूपुरक बजट में 15.70 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली आधा दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है और शीघ्र ही यह निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधायक श्री शुक्ला ने जिन सड़क मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव द्वितीय अनूपुरक बजट में रखा था उनमें मातगुवां में हाईवे से गुबरन हनुमान मंदिर तक करीब 3 किलोमीटर की सड़क का निर्माण कार्य शामिल है, इस कार्य की अनुमानित लागत 3 करोड़ है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र के जुझारन पुरवा से अनगौर तक 2 किलोमीटर की सड़क का निर्माण 2 करोड़ की लागत से, ग्राम बिहटा के स्कूल से पठार तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य 2 करोड़ की लागत से, ग्राम भैरा से ग्राम पुनगुवां तक 4.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य 4.50 करोड़ की लागत से, ग्राम ललगुवां से नारायणपुरा रोड तक सड़क निर्माण कार्य 2.20 करोड़ की लागत से, मुख्य मार्ग से गनेशगंज तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण कर्य 1 करोड़ की लागत से तथा ग्राम मादेलन पुरवा से ग्राम बरेदी का पुरवा तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य 1 करोड़ की लागत से किए जाने का प्रस्ताव शामिल था, और इन कार्यों को विभाग से स्वीकृति मिल गई थी। जल्द ही इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जिसके लिए क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और उन्होंने विधायक के प्रयास की सराहना करते हुए उनका आभार जताया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here