
1विश्व के कल्याण के लिए श्रीमद् भागवत के साथ शनि कथा, शिव कथा, रामकथा का होगा आयोजन
छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीप स्थित सिद्धपीठ कूडऩताल धाम में आगामी 21 नवंबर से 30 नवंबर तक विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। यहां नवकुण्डीय शनि महायज्ञ का आयोजन होगा वहीं नवग्रह एवं न्याय के देवता शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी है। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के साथ ही श्री हनुमत कथा, श्री शनि कथा, श्री शिव कथा एवं श्रीराम कथा का आयोजन होगा।श्री शनिदेव समाज सेवा समिति के तत्वावधान में सिद्धपीठ में यह विशाल महोत्सव आयोजित हो रहा है। कूडऩताल स्थित शनि मंदिर के पुजारी रामेश्वर जोशी ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में नवग्रह एवं न्याय के देवता शनिदेव भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। श्रीधाम वृंदावन से कथाव्यास के रूप में प्रियाकिशोरी जी पधार रही हैं। विश्व कल्यणार्थ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर से 30 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा के साथ ही अन्य कथाएं भी श्रवण करने का मौका मिलेगा। समस्त क्षेत्र एवं जिलावासियों से आग्रह किया गया है कि इस महामहोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस पूरे आयोजन में पं. प्रभुदयाल शास्त्री जी का विशेष सहयोग रहेगा।









