
छतरपुर। शहर के डीसेंट इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को नवरात्रि महोत्सव का आायोजन धूमधाम और परंपरागत तरीके से किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के द्वारा कई मनमोहक झांकियां और गीत प्रस्तुत किये गए। विद्यालय प्रबंधक अशोक दुबे, प्रबंधिका श्रीमती मयूरी दुबे व प्राचार्य राजीव जैन ने बच्चों के प्रोत्साहन हेतु उनके साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है, साथ ही वह अपनी परंपराओं और मूल्यों से भी जुड़े रहते हैं। इस मौके पर प्ले ग्रुप के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।








