Home छतरपुर गरबा महोत्सव में हो रहा विभिन्न संस्कृतियों का मेल

गरबा महोत्सव में हो रहा विभिन्न संस्कृतियों का मेल

12
0
Jeevan Ayurveda

क्षेत्रीय विधायक ने लगाई माता के दरबार में हाजिरी

छतरपुर। हिंदू उत्सव समिति की ओर से आयोजित 6 दिवसीय गरबा महोत्सव के दूसरे दिन क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। इस महोत्सव की खास बात यह है कि यहां विभिन्न संस्कृतियों का मेल देखने को मिल रहा है। कोई ग्रुप बुंदेली संस्कृति के रंग बिखेर रहा है तो कोई राजस्थान के झूमर में झूमता नजर आ रहा है। गुजरात के डांडिया गरबा की धूम अपने देश ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी मची है। नवरात्रि में इसका विशेष महत्व हो जाता है मातारानी की आराधना करने वाले लोग गरबा नृत्य के साथ प्रफुल्लित हो उठते हैं।शहर के प्रताप सागर तालाब के बगल में स्थित चौपाटी के मैदान में इस वर्ष का गरबा महोत्सव आयोजित हुआ है। महोत्सव में हर रोज पहुंचाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है । देश की संस्कृति और सभ्यता को इस विशाल मंच के माध्यम से प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागी एक माह से अधिक समय से लगातार मेहनत कर रहे थे यही परिणाम है कि यहां आने वाले लोग हर प्रस्तुति को खूब सराह रहे हैं। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव सहित अन्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। वहीं विधायक ललिता यादव ने कहा कि वह इस महोत्सव से लगातार जुड़ी चली आ रही है। किन्ही करणों से यदि वे प्रत्यक्ष ना आने की स्थिति हो तो वे इसके बारे में जानकारी लेती रहती है। उन्होंने प्रार्थना की कि मातारानी सब पर आशीर्वाद बनाए रखें ताकि सब लोग स्वस्थ और कुशल रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here