Home छतरपुर मूंगफली उखाड़ रहे किशोर की करंट लगने से मौत

मूंगफली उखाड़ रहे किशोर की करंट लगने से मौत

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सटई थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में मंगलवार को खेत में मूंगफली उखाड़ रहे किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्राम पंचायत अतरार (बिहारीगंज) निवासी सुखलाल अहिरवार ने बताया कि उसका 18 वर्षीय भतीजा आकाश अहिरवार ग्राम रामगढ़ बतौर मजदूर मूंगफली उखाड़ने के लिए गया था, इसी दौरान वह विद्युत तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आकाश के साथी उसे जिला अस्पताल लेकर आए, साथ ही परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here