Home छतरपुर अपनी मांगों को पूरा कराने अतिथि शिक्षक संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष को...

अपनी मांगों को पूरा कराने अतिथि शिक्षक संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

29
0
Jeevan Ayurveda

शिक्षा मंत्री के विरोध में काली पट्टी बांधकर निकाली रैली

छतरपुर। रविवार को आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ द्वारा एक रैली निकालकर अपनी मांगों को पूरा कराने एवं विगत दिनों शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर माफी मांगने को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा है।मुख्यमंत्री के नाम भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपे गए ज्ञापन में अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामऔतार कुशवाहा ने बताया कि 2 सितम्बर 2023 को शिवराज सिंह चौहान ने महापंचायत बुलाई थी और अतिथि शिक्षकों के लिए घोषणाएं की थी लेकिन महापंचायत में जो घोषणाएं की गई थीं उनका आज तक पालन नहीं हुआ है। आज अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन दिया है और कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गईं घोषणाओं का पालन कराया जाए। श्री कुशवाहा ने बताया कि सभी अतिथि शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का विरोध कर रहे हैं चूंकि हम शिक्षक है इसलिए काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। ज्ञात हो कि पिछले दिनों मप्र के शिक्षा मंत्री ने अतिथि शिक्षकों को मेहमान बताया था और कहा था कि अतिथि हैं तो क्या पर कब्जा करेंगे। श्री कुशवाहा ने कहा कि हमें ऐसे शिक्षा मंत्री की शिक्षा पर शक होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री हमारे सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि यदि 30 सितम्बर तक अतिथि शिक्षकों के आदेश लागू नहीं किए गए तो 2 अक्टूबर को भोपाल में हजारों अतिथि शिक्षक आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस पर अतिथि शिक्षक के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here