Home छतरपुर दस दिवसीय पर्युषण पर्व की समाप्ति पर नौगांव में धूमधाम से निकली...

दस दिवसीय पर्युषण पर्व की समाप्ति पर नौगांव में धूमधाम से निकली श्रीजी की रथयात्रा

31
0
Jeevan Ayurveda

क्षमावाणी महापर्व पर नौगांव में जैन मिलन द्वारा विजेताओ को किया गया सम्मानित

छतरपुर। नौगांव में पर्युषण महापर्व पर जैन समाज द्वारा 10 दिवसीय आत्मकल्याण की आराधना के उपरांत श्रीजी की रथयात्रा श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से बड़ी ही धूमधाम से निकली गयी जो ईसानगर चौराहे से होती हुई मंदिर में वापस पहुंची जहाँ पर श्रीजी का अभिषेक पूजन किया गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष जितेंद्र जैन, मंत्री मुकेश जैन एवं समाज के अनेक गणमान्य लोगों के साथ साथ आकर्षक वेशभूषा में महिलाएं एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। राजेश जैन ने बताया कि चार या अधिक उपवास करने वाले व्यक्तियों को समाज द्वारा सम्मानित करते हुए उन्हें बग्घी पर बैठाकर रथयात्रा में शामिल कराया गया।जैन मिलन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को किया गया पुरुष्कृत-पर्यूषण पर्व के दौरान मंदिर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए जिसमें भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 द्वारा भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में दो ग्रुपों में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जूनियर ग्रुप में पार्थ जैन को प्रथम, जय जैन को द्वितीय एवं कु. भव्या जैन को तृतीय एवं सीनियर ग्रुप में श्रीमती समीक्षा जैन को प्रथम, श्रीमती सिमी जैन को द्वितीय एवं कु. अनुपमा जैन को तृतीय पुरुस्कार से जैन मिलन कार्यक्रम संयोजक वीर राजेश जैन एवं साधना जैन की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here