Home छतरपुर खजुराहो में बग्घी पर निकली महाराजा अग्रसेन की शाही सवारी

खजुराहो में बग्घी पर निकली महाराजा अग्रसेन की शाही सवारी

13
0
Jeevan Ayurveda

जगह जगह आरती उतारकर हुआ भव्य स्वागत

खजराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर अग्रवाल समाज खजुराहो तथा राजनगर द्वारा बाईपास मार्ग स्थित कृष्णा जंगल रिसोर्ट परिसर में दिनांक 3 अक्टूबर को सुबह कार्यक्रम स्थल पर हवन पूजन होने के पश्चात दोपहर 3 बजे से महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो अग्रसेन चौक स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर बस स्टेंड, अम्बेडकर तिराहा, पुलिस थाना, सनसेट व्यू, पश्चिमी मंदिर समूह तिराहा, गोल मार्केट, राधारानी मार्केट, पुरानी बस्ती चौराहा, गांधी चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रसेन चौक पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ और महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी गई। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन की बग्गी पर शाही सवारी तथा कुलदेवी माता महालक्ष्मी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के लोग महाराजा अग्रसेन तथा देवी महालक्ष्मी के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे तो वहीं बच्चे और महिलाएं नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में डी.जे.की धुनों पर युवा थिरकते चल रहे थे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष- नारायण अग्रवाल, पत्रकार-आनंद अग्रवाल, सचिव-राजेन्द्र अग्रवाल, अमरीष अग्रवाल, जवाहर अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, परमेन्द्र अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल सहित समाज के सभी लोग शामिल रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here