Home छतरपुर चार महीने बाद पकड़े गए मारपीट करने वाले दो आरोपी

चार महीने बाद पकड़े गए मारपीट करने वाले दो आरोपी

6
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जून 2024 में मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिपौरा खुर्द से मारपीट का मामला सामने आया था। उक्त प्रकरण में पुलिस ने मारपीट, बलवा एवं एससी-एसटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत 4 आरोपियों पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपी फरार थे। गुरुवार को मातगुवां पुलिस ने उक्त दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।मातगुवां थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम अंकेश सोनी निवासी लवकुशनगर और श्रवण सोनी निवासी तमराई मोहल्ला छतरपुर हैं। दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना प्रयुक्त वाहन महिंद्रा थार वाहन जब्त किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि प्रकरण के अन्य दो आरोपी संजय पुत्र रामकृपाल सोनी निवासी छतरपुर और भगवानदास पुत्र राजधर यादव निवासी पिपरा कला को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त कार्यवाही में आरक्षक अंकित सोनी, सुभाष, कुलदीप, पंकज, शिवम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here