Home छतरपुर पुलिस ने मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना गढ़ी मलहरा कस्बा के निवासी सत्यम चौरसिया की 2 दिन पूर्व आरोपियों द्वारा रास्ता रोककर जबरदस्ती पैसों की मांग करने एवं न देने पर मारपीट संबंधी रिपोर्ट पर थाना गढ़ीमलहरा में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर उक्त घटना कारित करने वाले 3 आरोपी निक्की उर्फ निखिल चौरसिया पिता वीरेंद्र चौरसिया, राहत मंसूरी पिता सलीम मंसूरी, महेंद्र उर्फ बेटी बेलदार पिता राजू बेलदार सभी निवासी कस्बा गढ़ीमलहरा को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आदतन अपराधी निक्की उर्फ निखिल चौरसिया के विरुद्ध मारपीट, अवैध हथियार, अवैध शराब, छेड़छाड़, चोरी जैसे 15 अपराध, बंटी उर्फ राहत खान के विरुद्ध हत्या, अवैध वसूली, मारपीट अवैध शराब जैसे 4 अपराध एवं महेंद्र उर्फ बंटी बेलदार के विरुद्ध लूट, अवैध हथियार जैसे 3 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरभि शर्मा, उपनिरीक्षक आरपी अहिरवार, प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी, जनक सिंह, बृजेश यादव एवं आरक्षक दशरथ, खुशेन्द्र राय की भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here