Home छतरपुर शौच के लिए जा रहे वृद्ध किसान पर भालू ने किया हमला

शौच के लिए जा रहे वृद्ध किसान पर भालू ने किया हमला

20
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा कला में एक वृद्ध किसान के ऊपर उस वक्त भालू ने हमला कर दिया जब वह जंगली की ओर शौच करने के लिए जा रहा था। भालू के हमले से वृद्ध किसान बुरी तरह जख्मी हुआ है। बिजावर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक खैरा कला निवासी 59 वर्षीय वृद्ध किसान हन्नू पुत्र कल्ला अहिरवार गुरुवार की सुबह शौच क्रिया के लिए जंगल के पास मौजूद खेतों की ओर जा रहा था तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। हन्नू को बुरी तरह से घायल करने के बाद भालू जंगल में भाग गया। हन्नू की चीखें सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिनके द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई। परिजन घायल अवस्था में हन्नू को बिजावर अस्पताल ले गए जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया और इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद रेंजर अशोक तिवारी वन अमले के साथ बिजावर अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने घायल का हाल जाना।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here