Home छतरपुर थाना कोतवाली पर पथराव करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने...

थाना कोतवाली पर पथराव करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा

10
0
Jeevan Ayurveda

पूर्व में गिरफ्तार 47 आरोपी सहित कुल 48 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। दिनांक 21 अगस्त की दोपहर थाना कोतवाली में कुछ लोगों द्वारा एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना परिसर में पथराव कर दिया गया था। पुलिस बल को गंभीर चोटें एवं संपत्ति की हानि हुई थी। थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता सहित विभिन्न अधिनियम की धाराओं में नामजद आरोपियों सहित डेढ़ सौ से अधिक आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया था।वीडियो फुटेज एवं एकत्रित साक्ष्य के आधार पर 47 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। पुलिस टीम द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों के नाम, पता एवं भेष बदलकर छुपकर फरार होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम द्वारा आज घटना से जुड़े आरोपी जुबेर खान उर्फ समीर रजा पिता नूर मोहम्मद उम्र 25 वर्ष निवासी रेडियो कॉलोनी के पास छतरपुर को अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। प्रकरण में अभी तक कुल 48 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, संबंधित अन्य आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here