छतरपुर। बिजावर के अमरपुरा गांव में चौक कार्यक्रम के दौरान पटाखों से खेलते समय 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार विशाल बंसल पिता गल्लू बंसल कार्यक्रम के दौरान जमीन पर पड़े पटाखों को एकत्र कर रहा था। बच्चे ने कई पटाखों को एक साथ इक_ा कर आग लगा दी, जिससे अचानक विस्फोट हो गया और उसका चेहरा झुलस गया। घटना के बाद परिजन तत्काल बालक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया है।










