Home छतरपुर नामी बदमाश के एशगाह को पुलिस ने किया ध्वस्त

नामी बदमाश के एशगाह को पुलिस ने किया ध्वस्त

Jeevan Ayurveda

अपराधी ने 8 सालों से कर रखा था अवैध कब्जा ”””पुलिस, प्रशासन और नपा की टीम ने हटाया अतिक्रमण
छतरपुर। जिले के एक नामी बदमाश द्वारा पिछले 8 वर्षों से दो लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा कर अपने लिए एशगाह का निर्माण किया गया था। उक्त बदमाश इसी स्थान से अपने काले कारोबार का संचालन भी कर रहा था। शनिवार को छतरपुर पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बदमाश के एशगाह को ध्वस्त कराकर अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही की है। छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि छतरपुर निवासी शातिर अपराधी जाकिर उर्फ जफ्फू खान ने नजरबाग में कोट के हनुमान मंदिर के पास स्थित ईश्वरी प्रसाद चौरसिया और युसुफ खान के प्लॉट पर वर्ष 2016 से अवैध कब्जा कर रखा था। फरियादी ईश्वरी प्रसाद चौरसिया और युसुफ खान की शिकायत को संज्ञान में लेकर कलेक्टर संदीप जी और और पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने उक्त जमीन से अतिक्रमण हटाकर इसे कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे, जिसके पालन में शनिवार को पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जाकिर खान द्वारा निर्मित कराए गए भवन को ध्वस्त कराया गया है। उल्लेखनीय है कि अपराधी जाकिर खान के ऊपर जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित है। जाकिर उर्फ जफ्फू द्वारा इसी स्थान से अपने काले कारोबार का संचालन किया जा रहा था। दिन-रात आपराधिक तत्वों की चहलकदमी के कारण स्थानीय लोग बेहद परेशान थे, जिन्होंने उक्त कार्यवाही के बाद राहत की सांस ली है। कार्यवाही के दौरान शहर के सभी थाना प्रभारी, भारी पुलिस बल और प्रशानिक अमला मौजूद रहा।
फरियादी ने जताया पुलिस-प्रशासन का आभार
कार्यवाही के उपरांत फरियादी ईश्वरी प्रसाद चौरसिया ने छतरपुर पुलिस और प्रशासन की कार्यवाही को सराहते हुए टीम का आभार जताया। श्री चौरसिया ने बताया कि नजरबाग में कोट के हनुमान मंदिर के पास स्थित उनके 1200 वर्गफिट के प्लॉट पर अपराधी जाकिर और उसके भाई जावेद ने कब्जा कर लिया था। तभी से वह लगातार पुलिस और प्रशासन से शिकायतें करते आ रहे हैं। एसडीएम कोर्ट और जनसुनवाई में भी उनके द्वारा आवेदन दिया गया था, जिसे संज्ञान में लेकर आज उनके प्लॉट को कब्जा मुक्त कराया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here