Home छतरपुर 78 वां स्वतंत्रता दिवस आज, कलेक्टर पार्थ जैसवाल करेंगे ध्वजारोहण

78 वां स्वतंत्रता दिवस आज, कलेक्टर पार्थ जैसवाल करेंगे ध्वजारोहण

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज जिले के नवागत कलेक्टर पार्थ जैसवाल जिला मुख्यालय छतरपुर के पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में प्रात: 9 बजे बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे, तत्पश्चात् राष्ट्रगान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रंग-बिरंगे गुब्बारे नीलगगन में उड़ाए जाने की तैयारी की गई है। वहीं हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट की प्रस्तुति भी होगी। मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तदुपरांत श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परेड दलों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। जिला मुख्यालय के साथ-साथ आज संपूर्ण जिले में 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसको लेकर जगह-जगह तैयारियां की गई हैं। तमाम शासकीय-अशासकीय संस्थाओं, प्रतिष्ठानों में ससम्मान ध्वजारोहण, मिष्ठान वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिला प्रशासन ने अपील की है कि कार्यक्रमों के दौरान तिरंगे के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाए, आयोजक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here