
छतरपुर। हर घर तिरंगा अभियान जिलेभर में 9 अगस्त से प्रारंभ होकर 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। बुधवार को छतरपुर शहर में जिओ ऑफिस के पास बंधवा सागर रोड पर स्थित संचालित हो रहे आरंभ प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूल की प्रिंसिपल ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को लेकर आज हमारे विद्यालय द्वारा भी हर घर तिरंगा अभियान को ध्यान में रखते हुए जागरूकता रैली संपन्न कराई गई। विद्यालय के बच्चों द्वारा बड़े ही जोश के साथ इस रैली को निकाला गया। इस तिरंगा रैली में छतरपुर विधायक ललिता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने प्रमुख रूप से शामिल होकर इन छोटे-छोटे नोनिहालों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आरंभ प्ले स्कूल के संचालक दीपेंद्र बुंदेला, प्रिंसिपल श्रीमती शीतल बुंदेला सहित स्कूल का समस्त स्टाफ एवम् नगर मंडल अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, पूर्व पार्षद सुनील वर्मा, संतोष मिश्रा, अमित गोस्वामी, कमलाप मिश्रा, अमित तिवारी उपस्थित रहे।







